उत्तराखंड

पुलिस कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रूट डायवर्ट की दी जानकारी

देहरादून । दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस का विभिन्न मार्गों को 09 और 10 सितंबर को रूट डाइवर्ट करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है। साथ ही अपेक्षा की है कि इस संदर्भ में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे आमजन अनावश्यक रूप से परेशानियों से बच सकें।

नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य गण्यमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों और नियमों का पालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह और अपेक्षा की है कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि लोगों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े।

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी traffic.delhipolice.gov.in/ dtpg20info किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न नेविगेशन एप्स एंड्रॉइड और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button