उत्तराखंड

धर्मनगरी पहुंचने पर किया कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का स्वागत

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का धर्मनगरी पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून में पदाधिकारियों की बैठक लेने जा रहे थे।

ज्वालापुर स्थित हाईवे पर स्वागत के दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्य से हटवाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा को आईना दिखाने का कार्य किया। विपक्ष का कार्य है सरकार से सवाल करना और सरकार से सवाल होते रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 2024 में केंद्र की सत्ता बदलने वाली है। भाजपा से जनता त्रस्त है और सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जनता भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुकी है और अब पूरा देश सत्ता परिवर्तन चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button