उत्तर प्रदेशहरदोई

सीडीओ ने की वीबी-ग्राम जी अभियान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति समीक्षा

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। विकास भवन सभागार में सीडीओ श्रीमती नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में वीबी-ग्राम जी (विकसित भारतदृग्राम जी) अभियान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंडवार अभियान के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्राम पंचायतों के सर्वेक्षण, पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण, अपूर्ण कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विकास खंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं विस्तार, पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, जीरो पॉवर्टी अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक क्रेडिट लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, रिवॉल्विंग फंड, लखपति दीदी अभियान, विद्युत सखी, कृषि मित्र, प्रेरणा कैंटीन तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य आजीविका कार्यक्रमों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।
सीडीओ ने कहा कि वीबी-ग्राम जी अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें योजनाओं से पूर्णतः संतृप्त करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा ग्राम स्तर पर नियमित अनुश्रवण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने समीक्षा के दौरान जिन विकास खंडों एवं योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें विशेष अभियान चलाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों से अधिकाधिक पात्र परिवारों को जोड़ने, बैंक खाते खोलने, बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं सामुदायिक निवेश निधि वितरण में प्रगति बढ़ाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, डाटा की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला मिशन प्रबंधक, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सभी बीडीओ,एडीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button