
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- मुखानी पुलिस ने वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 20 सितंबर को मुखानी पुलिस टीम ने निर्धारित पतों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में ललित बृजवासी (29) पुत्र हरीश चंद्र बृजवासी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा चौपला, हरिपुर नायक, थाना मुखानी शामिल है।दूसरा आरोपी नीरज दिवाकर (23) पुत्र सत्य प्रकाश दिवाकर, निवासी आदर्श नगर, थाना मुखानी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गोपाल दत्त और कांस्टेबल शंकर सिंह शामिल रहे।






