utrakhandउत्तरकाशीखेलटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में अगस्त्यमुनि की बालिकाओं का जलवा, 9 स्वर्ण समेत 15 पदक जीते

रुद्रप्रयाग की बेटियों ने प्रदेश में बढ़ाया जिले का मान, शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए जगाई उम्मीद

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :- ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित स्कूल राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि छात्रावास की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रावास की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए कुल 15 पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में बालिकाओं ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि से रुद्रप्रयाग के खेल जगत में खुशी की लहर है।

बालिकाओं की इस शानदार सफलता के पीछे उनका नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम रहा। एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी की थी। उनके प्रशिक्षण और प्रयासों का परिणाम पदकों के रूप में सामने आया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रावास की बालिकाओं के बढ़ते खेल स्तर और उनकी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर खेल विभाग, विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button