पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ 8 वारंटी गिरफ्तार!

जन एक्सप्रेस/सितारगंज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली करते हुए आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बाबा सिंह निवासी मजरा सिसौना, इकरार हुसैन निवासी नख्सा नया गांव, अभिषेक मंडल, सुनील मूढ़ा उर्फ सुमित, राकेश मूढ़ा और अमित मूढ़ा निवासी जय नगर वार्ड नंबर 2, रोहित मंडल निवासी टैगोर नगर तथा कमलेश उर्फ बिल्ला निवासी केशवनगर नहरपार शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न न्यायालयीन मामलों में वांछित थे। इनमें एनआई एक्ट, आयुध अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, जगत सिंह शाही, महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
