उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

सेवा संकल्प अभियान: विधायक रानू ने जामुन का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।विकास खण्ड सांडी की ग्राम पंचायत बरनई चतरखा गांव में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।​अभियान के दौरान फलदार, फूलदार और छायादार प्रजातियों के कुल 30 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही गांव के पौराणिक शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। पेड़ आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, “‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हमारा मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।” उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाए।

​कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आलोक सिंह,बीडीओ अस्मिता सेन, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, अभिराम सिंह, अरुण सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रत्यूष श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र कुमार, विपुल शुक्ला, वनरक्षक नीतू, मोहम्मद इस्लाम तथा विपिन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button