UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का फेरबदल, आशीष गोयल हटे; रणवीर प्रसाद को ऊर्जा की कमान

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- उत्तर प्रदेश सरकार ने शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।सबसे अहम बदलाव ऊर्जा विभाग में हुआ है। डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है। उनके पास यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड समेत कई बिजली निगमों की जिम्मेदारी भी थी।उनकी जगह रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है।
स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग में भी बदलाव
अमित कुमार घोष को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है। वहीं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अमृत अभिजात को परिवहन का अतिरिक्त प्रभार
अमृत अभिजात को उनके मौजूदा पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के साथ अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कृषि और पंचायती राज में भी बदलाव
डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। पंचायती राज विभाग संभाल रहे अनिल कुमार को हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है। अमित गुप्ता को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार के इस फेरबदल से शासन स्तर पर कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के पास चली गई हैं।



