utrakhandउत्तरकाशी

किच्छा और सिरौली कला निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट की रोक

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :-  किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन में संशोधन किए जाने की जानकारी न्यायालय में दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल दोनों निकायों के चुनाव की मतगणना पर रोक लगा दी है।

आदेश के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा, लेकिन मतदान के बाद मतों की गिनती नहीं होगी। ऐसे में दोनों नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम फिलहाल लंबित रहेंगे। मतगणना याचिका पर होने वाली सुनवाई और न्यायालय के आगामी आदेश के बाद ही कराई जाएगी।

मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर से प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन में किए गए संशोधन की जानकारी न्यायालय को दी गई। इसके बाद न्यायालय ने मतगणना पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पद के साथ ही सिरौली कला नगर पालिका के प्रत्याशियों में चुनाव परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति है। फिलहाल प्रत्याशियों को मतदान के बाद न्यायालय की सुनवाई और आगामी आदेश का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button