utrakhandउत्तरकाशी

राजगढ़ी में एसपी उत्तरकाशी का जनसंवाद, नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर सीधा संदेश

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- आज सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी में एस पी कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करना और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।

एसपी ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याओं और बेहतर पुलिसिंग पर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच और समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान प्रमुख प्राथमिकता है। नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि अवैध नशा कारोबार पर कठोर कार्रवाई जारी है और जनता से सहयोग की अपील है। सूचना देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयवीर जयाड़ा को सम्मानित किया गया। साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट, वॉइस क्लोनिंग, फेक कॉल मैसेज से बचाव और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। महिला सुरक्षा में गौरा शक्ति मॉड्यूल और डायल 112 तथा यातायात नियमों पर जागरूक किया गया।

राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने पुलिस-जन संवाद को सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नशा व साइबर अपराध के खिलाफ सहयोग की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button