देश

ग्रे वाटर के प्रोजैक्ट की बारिकी से समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

फरीदाबाद । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे ग्रे वाटर मैनेजमेन्ट के 22 प्रोजैक्टों की प्रगति रिर्पोट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 85 ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबन्धन शैड निर्माण, संचालन एवं उनका रख-रखाव के बारे में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन भाकर ने सभी सदस्यों को विस्तारपूर्वक बताया और उनके बारे में बारीकी से जानकारी ली।

सुमन भाकर शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स ग्रामीण के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि कम्पोस्ट के लिए इनमे कम्पोस्ट पिट भी बने हुए है। ग्राम पंचायतो में ग्रे- वाटर मैनेजमेन्ट के साथ यदि सामुदायिक सोक पिट को प्रोजैक्ट में शामिल किया जाता है। तो ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सोक का निर्माण भी किया जा सकता है।

इसके अलावा बैठक में सामुदायिक शौचालयों के रख रखाव, गोवर्धन प्रोजैक्ट तथा फीकल स्लज मैनेजमेन्ट के प्रोजैक्टों की आवश्यकता एवं प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा करके बारीकी से समीक्षा भी की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button