देश
कांग्रेस मौन क्यों, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी?
कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राष्ट्रपति के लिए अशोभनीय बातें लिखी गई थी। यही कारण है कि भाजपा कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आज एक बार फिर से कांग्रेस से सवाल पूछा है। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि क्या उदित राज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी? अपने बयान में उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी का सोनिया गांधी जी के जूते के फीते को बांधने को लेकर बड़ी-बड़ी बाते कर रही है। उसी दिन कांग्रेस के एक नेता राष्ट्रपति का अपमान करते हैं। इस पर पूरी कांग्रेस मौन है।






