मध्यप्रदेश

बेटी न होने से निराश एक शख्स ने 12 दिन के मासूम बेटे की कर दी हत्या…

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बेटी न होने से निराश एक शख्स ने नशे की हालत में अपने नवजात बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसके पहले से दो बेटे हैं और अब उसे बेटी होने की उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के बज्जरवाड गांव में हुई। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल उइके ने कहा कि जांच से पता चला है कि नशे की हालत में आरोपी अनिल उइके ने अपनी पत्नी की पिटाई की और उससे 12 दिन के बेटे को छीन लिया।

उन्होंने कहा कि महिला पिटाई के डर से मौके से भाग गई और जब वह बाद में घर लौटी, तो उसे नवजात बच्चा झोपड़ी में मृत मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे की गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। उन्होंने कहा कि उइके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके पहले से ही दो बेटे हैं और उसे उम्मीद थी कि तीसरे संतान के तौर पर उसके यहां बेटी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button