मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर आज, स्मारक के लिए भूमि देगी सरकार

जन एक्सप्रेस। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के स्थान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार में मतभेद सामने आए हैं। कांग्रेस ने मांग की थी कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाए, जहां बाद में उनका स्मारक भी बनाया जा सके।
लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगमबोध घाट को अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित किया है और स्मारक के लिए जल्द ही जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया है।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात बयान जारी कर कहा कि सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी और इस संबंध में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पहले पूरी की जाएंगी, जबकि ट्रस्ट गठन के बाद स्मारक के लिए स्थान आवंटन किया जाएगा।
ये भी पढ़े:-






