उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

बिल्हौर कस्बे के त्रिवेणीगंज में चोरों ने ताला तोड़कर कैमरा, डीबीआर आदि सामान उठा ले गए।

जन एक्सप्रेस/बिल्हौर: बिल्हौर के त्रिवेणीगंज मोहल्ले में एक वीडियो मिक्सिंग लैब से चोर ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मंगलवार रात को चोर ने छत के रास्ते लैब में प्रवेश किया। उसने लगभग दो लाख पचास हजार रुपए का कैमरा और डीवीआर कंट्रोलर चुरा लिया।

बलराम नगर मोहल्ला के शरद कटियार की त्रिवेणी गंज में स्थित लैब को चोर ने निशाना बनाया। पहले चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की। इंटरलॉक नहीं टूटने के कारण वह अंदर नहीं जा सका। फिर चोर दो मंजिला भवन की छत से जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। उसने कीमती कैमरा और डीवीआर कंट्रोलर चुरा लिया। हालांकि, कम कीमत के अन्य कैमरे वहीं छोड़ दिए। सुबह पड़ोसी सुरेंद्र ने झाडू लगाते समय टूटा ताला देखा। उन्होंने तुरंत लैब संचालक शरद कटियार को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोर को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button