उत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

चित्रकूट में जन्मी विचित्र शारीरिक बनावट वाली नवजात, गांव में कौतूहल का माहौल

मऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरब पताई गांव की घटना, बच्ची और मां डॉक्टरों की निगरानी में

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। जिले के मऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरब पताई गांव में एक नवजात बच्ची का जन्म ग्रामीणों के लिए हैरानी का कारण बन गया। बच्ची की शारीरिक बनावट सामान्य शिशुओं से भिन्न है, जिससे पूरे गांव में कौतूहल का माहौल बन गया है। बच्ची का जन्म ऑपरेशन के माध्यम से कराया गया, और जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के लोग उसे देखने के लिए उमड़ पड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा बच्चा नहीं देखा। कुछ लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया, तो कुछ इसे देवीय संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बच्ची की चर्चा तेज हो गई है, जिससे गांव में बाहर से भी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

फिलहाल बच्ची और उसकी मां को डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है, लेकिन उसकी विशेष बनावट को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button