मड़ियाहूं में प्रधान पति ने दी चोरी की झूठी सूचना
10 लाख रुपए और जेवरात की चोरी का दावा, फर्जी निकली शिकायत.

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेडारपुर के ग्राम प्रधान पति सत्य प्रकाश यादव ने शनिवार की सुबह मड़ियाहूं थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज सुबह में इलाहाबाद से 7:00 बजे के आसपास मैं अपने घर पहुंचा और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है प्रार्थी ने अंदर जाकर देखा तो प्रार्थी के अलमारी का तोड़कर अज्ञात चोरो ने उसमें रखे 10 लाख रुपए कैश 15 ग्राम का सोने की चेन 200 ग्राम की चांदी की मूर्ति ग्राम सभा से संबंधित कागजात व लैपटॉप व पैनड्राइव बैग सहित उठा ले गए प्रार्थी ने चोरी की घटना की जानकारी तत्काल 112 पीआरबी पुलिस को दिया इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी मड़ियाहूं थाने की पुलिस को दी गई और लिखित शिकायतीपत्र प्रधान पति ने दिया सूचना मिलने पर आनंद फानन में मड़ियाहू थाने के पुलिस व क्राइम पुलिस मौके पहुंची और जांच करने पर यह पाया गया कि दरवाजे का ताला तोड़ा नहीं खोला गया है इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुनः एक और दूसरी तहरीर दी जिसमें प्रधान पति ने तहरीर में यह लिखा की हमारे घर के सामने रखा तख्था पर एक लैपटॉप और पैनड्राइव बैग सहित अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली सूचना मिलने पर कुछ समय बाद फारमेसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई लेकिन ग्राम प्रधान पति के द्वारा दो अलग-अलग तहरीर देने के मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है इस मामले में मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा चोरी की फर्जी सूचना दिया था






