खुटहन में आगामी दस अक्टूबर तक रोस्टर मुक्त बिजली आपूर्ति
24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर धान की खेती करने वाले किसानों की सिंचाई की समस्या तथा दुर्गा पांडालों में निर्बाध बिजली हेतु विधायक शाहगंज रमेश सिंह के प्रयास से पिलकिछा बिजली उपकेंद्र से आगामी 10 अक्टूबर तक रोस्टर मुक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। अर्थात क्षेत्र में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति चालू रहेगी।
इस बारे में श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इस साल भी बरसात अपेक्षानुरूप कम हुई है। धान की खेती करने वाले किसान निजी अथवा सरकारी नलकूपों पर ही निर्भर हैं। जिसके लिए पर्याप्त बिजली की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इतना ही नहीं नवरात्रि का पर्व होने के कारण लगभग सभी छोटी-बड़ी बाजारों में दुर्गा पांडाल भी सजे हैं। उन्हें भी बिजली कटौती से कोई समस्या न हो इसे देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करके रोस्टर मुक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराई गई है।






