उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

मतदाता सूची अपलोड में लापरवाही पर डीएम सख्त

सदर और घुघुली ब्लॉक में मतदाता सूची अपलोड की धीमी गति पर जताई नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: महराजगंज ग्राम पंचायतों की चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची अपलोड कार्य की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को उन्होंने सदर तहसील और ब्लाक घुघुली में गणना प्रपत्रक के आधार पर डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड कार्य का निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान कार्य में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि जहां-जहां ढिलाई बरती जा रही हो, वहां की सूचना तत्काल दी जाए तथा जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम श्री शर्मा ने बताया कि सदर तहसील में 118 केंद्रों की सूची अपलोड करने हेतु 12 कंप्यूटर आपरेटर तैनात हैं, जबकि घुघुली ब्लॉक में 295 केंद्रों की मतदाता सूची अपलोड करने के लिए 15 कंप्यूटर आपरेटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड का कार्य जिले के सभी ब्लॉकों में तेजी से कराया जा रहा है और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सदर एवं खण्ड विकास अधिकारी घुघुली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button