उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय सोनू गौतम पुत्र पप्पू गौतम ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लगभग दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सोनू के पिता पप्पू गौतम कई वर्ष पहले ही लापता हो गए थे, जिससे परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। सोनू की शादी हो चुकी थी और उसके दो मासूम बच्चे हैं—एक 2 वर्ष का और दूसरा 4 वर्ष का। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सोनू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर सोनू ने यह चौंकाने वाला कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना से परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू शांत स्वभाव का था, ऐसे में उसकी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button