उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

एनबीडब्ल्यू के तहत जफराबाद पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर थाना जफराबाद पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुख्तार राम द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 959/25, धारा 85/115(2) बीएनएस, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर से संबंधित मामले में माननीय A.C.J.M.-1, कोर्ट संख्या-12, जौनपुर द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू के क्रम में अभियुक्त शिवम सोनी पुत्र बसन्त लाल, निवासी राजेपुर कजगांव, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर को कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेशी हेतु भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

नाम शिवम सोनी,पिता का नाम बसन्त लाल,निवासी राजेपुर कजगांव, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला, थाना जफराबाद, जौनपुर,उ0नि0 मुख्तार राम, थाना जफराबाद, जौनपुर,हे0का0 पंकज पुरी, थाना जफराबाद, जौनपुर,का0 प्रवीण राय, थाना जफराबाद, जौनपुर

जफराबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button