उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को खुटहन पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  थाना खुटहन पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाश पुलिस को बीते कई महीनों से थी। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को सफलता हाथ लगी।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को थाना खुटहन पर एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। बताया गया कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पुत्री झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम आधार यादव इंटर कॉलेज, रसूलपुर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस संबंध में थाना खुटहन पर मुकदमा संख्या 248/2024 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी के बाद अभियुक्त रामानुज उर्फ अनुज पुत्र जोखू इन्सा, निवासी जखवां कोटिया, थाना खंडासा (अमानिगंज), जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में आया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर खुटहन चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रामानुज उर्फ अनुज पुत्र जोखू इन्सा, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी जखवां कोटिया, थाना खंडासा, जनपद अयोध्या बताया। सत्यापन के बाद उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खुटहन में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा एवं कांस्टेबल पुष्पेंद्र वर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button