उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

पुलिस ने कत्ल के फरार चल रहे दो कातिलों को दबोचा

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर:अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत राठ पुलिस ने कत्ल के मामले में दर्ज मु0अ0सं0- 03/26 धारा 103(1)/61(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के फरार चल रहे राठ कस्बे के सिकंदरापुरा निवासी 28 वर्षीय कातिल कृष्ण कुमार उर्फ के0के0 पुत्र अखयराज सहित सिंदरापुरा के ही 29 वर्षीय
प्रदीप तिवारी उर्फ प्रदीप पंडित पुत्र अश्वनी तिवारी को आलाकत्ल लकड़ी का डंडा और लोहे के राड के साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। राठ पुलिस ने बताया कि दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी है, दोनों के ही खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों कातिलों को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से एस आई
शिवसहाय सरोज, एस आई नीरज, एस आई वरुण कुमार सहित कांस्टेबल अभिषेक राजपूत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button