उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

CCTV में कैद सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 15 वाहन जलकर खाक

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार रोड स्थित कोमल ऑटो पार्ट्स एवं गैराज के बाहर खड़ी बाइकों में शुक्रवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़े करीब 15 वाहन जलकर खाक हो गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक पेट्रोल लेकर आते हैं, एक बाइक पर पेट्रोल छिड़कता है और दूसरा माचिस जलाकर आग लगा देता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button