उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

UPSI परीक्षा को लेकर जौनपुर जंक्शन पर हाई अलर्ट, GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पूरी तरह सतर्क नजर रही है।

शनिवार को स्टेशन परिसर में GRP द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्टेशन के हर हिस्से में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने खंगाला स्टेशन का कोना-कोना

यह चेकिंग अभियान जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ और भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और पटरियों के आसपास सघन तलाशी ली।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने:

  • संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों से पूछताछ की

  • यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की

  • प्लेटफॉर्म पर लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी

यात्रियों को दी गई सुरक्षा संबंधी सलाह

चेकिंग के साथ-साथ GRP द्वारा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि:

  • भीड़भाड़ में अपने मोबाइल और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें

  • किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु का सेवन करें

  • कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें

GRP प्रशासन ने कही यह बात

GRP प्रशासन के अनुसार UPSI भर्ती परीक्षा के कारण जौनपुर जंक्शन पर परीक्षार्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button