उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

दिनदहाड़े बाइक सवार को ओवरटेक करके लूट का किया प्रयास,बाइक सहित हाइवे पर गिरकर घायल

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोईकटरा विल्हौर हाइवे पर हरपालपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर बिलग्राम से आ रहे एक बाइक सवार युवक का पीछा करते हुए एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक ने ओवरटेक करते हुए लूट के इरादे से बाइक में पैर मारकर गिरा दिया।घटना के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल बाइक सवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।तथा परिजनों को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए।
जानकारी के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव कुइयां निवासी सूरज कुमार पुत्र सुशील कुमार अपने भाई ब्रजमोहन की ससुराल थाना बिलग्राम के गांव बरगांवा जनपद हरदोई निवासी लाखन के घर गया था।जहां से वह बाइक पर वापस अपने घर लौट रहा था।जैसे ही वह हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा विल्हौर हाइवे पर अन्नपूर्णा ढाबे से कुछ ही आगे पहुंचा उसी समय एक तेज रफ्तार हीरो स्ट्रीम बाइक पर सवार युवक ने पीछा करते हुए सूरज की बाइक को ओवरटेक कर पैर मारकर बाइक को गिरा दिया।इस घटना में सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसकी बाइक लगभग 3 मीटर तक रोड पर घसिटती हुई दूर जा गिरी।लोगो के शोर मचाने पर घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घायल सूरज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसके परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल सूरज को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए।हालांकि बाइक सवार आरोपी की पहचान हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्योतपुरवा मजरा ककरा निवासी चिंटू पुत्र तेज कुमार के नाम से होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी।पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।यह कोई नई घटना नही है हाइवे पर आए दिन बाइक सवार महिलाओ के कुंडल नोचना व मोबाइल छीनने की कई घटनाओं को बाइक सवार युवक इसी तरह अंजाम देते रहते है।लेकिन इन पर कोई अंकुश नही लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button