उत्तर प्रदेशकौशांबीराज्य खबरें

कौशांबी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 9 आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ कौशांबी: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत कौशांबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, दहेज मृत्यु, दुष्कर्म और वारंट से जुड़े मामलों में कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मंझनपुर हत्या कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

मंझनपुर थाना पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दहेज मृत्यु मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी थाना पुलिस की टीम ने दहेज हत्या (दहेज मृत्यु) के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

कोखराज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वारंटी अभियुक्त भी गिरफ्तार

करारी थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

कौशांबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलेभर में विशेष कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button