उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

सेमरिया शहीद स्मारक पर धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, 51 किमी साइकिल रेस रही आकर्षण

रिपोर्ट-प्रशांत तिवारी
जन एक्सप्रेस / हरदोई: हरदोई सेमरिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। सुबह करीब 11:30 बजे सवायजपुर तहसीलदार विनोद कुमार और कार्यक्रम आयोजक अभय शंकर गौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। आयोजक अभय शंकर गौड़ ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 13वीं शहीद स्मृति 51 किमी साइकिल रेस रही। रेस हरदोई कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सेमरिया शहीद स्मारक पहुंची। इसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अब्दुल यादव ने प्रथम, मुलायम सिंह ने द्वितीय और गुलशेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिव गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवा और सचिन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों तथा सराहनीय कार्य करने वाले लिपिकों और कर्मचारियों को तहसीलदार विनोद कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामकिशोर (आरटी), पम्मू यादव, संजय कपूर, लखनऊ के समाजसेवी कपिल यादव, कार्यक्रम संचालक अजय, ग्राम प्रधान धवल चंद्र, सुरेश यादव, राकेश द्विवेदी, अवीर, वीरेश, रामनरेश, कश्मीर सिंह सहित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button