उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

मंदाकिनी उफान पर, रामघाट में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

राज्य ब्योरो प्रमुख – हेमनरायन द्विवेदी

जन एक्सप्रेस / चित्रकूट: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रामघाट में नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। नदी के उफान पर आने से घाट किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन रामघाट की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया है। नदी और निचले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी के किनारे तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी
मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संबंधित विभागों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
लगातार बारिश का दौर जारी रहने से नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और खतरे वाले स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button