25 हजार के इनामी आरोपी शहनूर गिरफ्तार, संडीला पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस / हरदोई: थाना संडीला पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) से संबंधित मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर पुत्र इशाक, निवासी मोहल्ला मण्डई, थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर पुत्र इशाक सहित सात आरोपियों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रूप से गिरोह बनाकर चोरी जैसे जघन्य अपराध करने तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने के आरोप में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 418/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग से संबंधित आरोपी शहनूर उर्फ शेहनूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। संडीला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह,कांस्टेबिल संजय तथा कांस्टेबिल सागर शामिल रहे।






