राजवती आईटीआई मेंआयोजित रोजगार मेले में 135 युवाओं का चयन

रिपोर्ट-प्रतुल कुमार
जन एक्सप्रेस /हरपालपुर :- हरदोई क्षेत्र के इकनौरा स्थित राजवती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेले में कुल 283 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न नामी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 135 योग्य युवाओं का चयन किया। मेले में क्वेस कॉर्प द्वारा 37, स्टार ग्रुप द्वारा 36, टाटा स्ट्राइव द्वारा 35 तथा इंडिया स्टील द्वारा 27 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया।

रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाल की देखरेख में संपन्न हुआ। संस्थान के अनुदेशक प्रगति श्रीवास्तव, अर्पणा, कु० आकांक्षा, दलजीत, अनुप पाल और लिपिक प्रेमकुमार मिश्रा व ललित कुमार अग्निहोत्री ने व्यवस्था संभाली। वहीं मेले में अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री तनुजा यादव, मेला प्रभारी व वरिष्ठ सहायक हरिशंकर, पवन कुमार गुप्ता, राजेश दयाल और कनिष्ठ सहायक कुलदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी की गई। प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाल ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्थान आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन करता रहेगा। चयन पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे।






