उत्तर प्रदेशहाथरस

पटाखा कारोबारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे – बृजेश पाठक

फायरवर्क्स वेलफेयर एसोसियेशन के संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल का सम्मान करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा व अन्य।

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि मोहसिन रज़ा, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, रजनीकांत माहेश्वरी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता रहे। जिसमें हाथरस सहित प्रदेशभर के दर्जनों पदाधिकारी व फायर वर्क्स कारोबारी शामिल हुए। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने किया।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न व शोषण नहीं करने दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा कहा कि सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी। वे उनके साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी हकीकत को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि एफडीडब्ल्यूए को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे। अधिवेशन में एफडीडब्ल्यूए के महासचिव महेश गुप्ता, संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बरीश कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, रिजवान अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, दाऊ दयाल अग्रवाल, इमरान अली, सतीश चंद्र मिश्रा, सचिन अग्रवाल, तरुण मोटवानी, तोषित, प्रीत सिंह, किशन सूद, कोषाध्यक्ष रतन चौरसिया आदि रहे। एफडीडब्ल्यूए के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button