फतेहपुर में डेंगू बचाव महाभियान, 276 स्कूली बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि

रिपोर्ट वैभव श्रीवास्तव
जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :– इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान त्रिलोकीपुर में चलाया गया। डॉ. अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 81, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 97, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 98 कुल 276 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पीने के पानी को उबालकर पीने और कहीं भी पानी इकट्ठा न होने देने के लिए समझाया क्योंकि रुके पानी में मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूचिका सिंह, सुनीता देवी, क्षमा तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।






