
जन एक्सप्रेस /पुरोला :- पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड के भड़गांव पट्टी के ग्राम कन्ताड़ी, सौंदाड़ी, नैलाड़ी, दोणी, बेणाई, सुनारा एवं कंसोला तथा विकासखंड नौगांव के ग्राम कंडाऊ में पूर्व में की गई घोषणाओं के क्रम में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों के स्वीकृति पत्र सार्वजनिक मंच से ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों के मध्य वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि के माध्यम से गांवों में आवश्यक जनसुविधाओं का विस्तार करने तथा स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे गांवों के विकास को नई गति मिल सके।
कार्यक्रम उनके साथ जिला पंचायत सदस्य कविता शाह, शीशपाल रावत (मंडल महामंत्री, भाजपा गोविंदराम नौटियाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रधान हेमराज रावत विनोद असवाल, सुचिंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकम राणा, पूर्व मंडल महामंत्री राजेश भंडारी, जगमोहन परमार, केदार सिंह राणा, पूर्व प्रधान दयाल सिंह रावत, बर्थवाल,मनोज, सुभाष कुमार, ममराज भंडारी, दिनेश भंडारी, मनिंदर राणा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






