
जन एक्सप्रेस /चम्पावत :- जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम बनलेख बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यामाहा मोटरसाइकिल संख्या यूके06-8392 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल सवार सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






