बिहार

विपक्षी नेतृत्व पर सवाल को टाला

पटना । कांग्रेस ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा कुमार को संयुक्त विपक्ष के चेहरे के रूप में स्वीकार किए जाने से संबंधित सवालों पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस बारे में समय से पहले सवाल भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं। हम समय आने पर और लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, हम भाजपा की तरह नहीं हैं, जहां नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता को सिर्फ इसलिए दरकिनार कर दिया जाता है, क्योंकि वह नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी पकड़ बना सकते हैं।

वह पिछले महीने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक निकाय भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए जाने का जिक्र कर रहे थे। प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की पूर्व संध्या पर पार्टी द्वारा देश भर में किए गए 30 संवाददाता सम्मेलनों में से एक को संबोधित किया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button