उत्तराखंड

काशीपुर निवासी पुलिस सिपाही का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

काशीपुर गढ़वाल सभा निवासी कांस्टेबल संजय रावत का शव शनिवार को भनोली तहसील क्षेत्र के तलेट बैंड के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच में जुट गई है। पुलिस मौके के हालात देखते हुए मामले को संदिग्ध मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दन्या कस्बे के तलेट बैंड के पास मवेशी चराने गए बच्चों ने जंगल में पेड़ से एक शव लटका होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना दन्या पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में तैनात कांस्टेबल संजय रावत (42) पुत्र भोपाल सिंह रावत निवासी बाजखेत मानिला सल्ट, हाल निवासी गढ़वाल सभा, काशीपुर (यूएसनगर) के रूप हुई।

पुलिस ने बताया कि संजय रावत बीती 29 सितंबर से लापता चल रहे थे। वह 2001 बैच के कांस्टेबल थे। इससे पहले वह यूएस नगर में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम मृतक का भाई और अन्य परिजन भी दन्या पहुंच गए थे।

एनएच से लगी खाई में मिली बाइक : कांस्टेबल संजय बेरीनाग से बाइक यूके 18-9638 से निकले थे। उनकी बाइक शनिवार को हाईवे से लगी गहरी खाई से बरामद हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना बेरीनाग में तैनात सिपाही का दन्या के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button