मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए गुलमोहर, अमरूद, चंपा और बरगद के पौधे

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, अमरूद, चंपा और बरगद के पौधे लगाए। इस मौके पर एक न्यूज चैनल की टीम के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। चैनल हेड संदीप भम्मरकर, रिपोर्टर अजय शर्मा, शब्बीर अहमद, अमृतांशी जोशी सहित अन्य साथी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रतिज्ञा आईएएस अकादमी के 7वें स्थापना दिवस पर अकादमी के अनिल उपाध्याय ने पौधे लगाए। संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमेन डी.पी.अग्रवाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र शर्मा की पुत्री कुमारी अवनी शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। नितेंद्र शर्मा, अरूणा शर्मा तथा सुमन शर्मा पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button