सिख समाज का आरोप,गुरू घरों पर कब्जे की फिराक में भाजपा

कैथल। गुरुद्वारा नीम साहब में हुई सिख समाज की बैठक में सिख नेताओं ने एचएसजीपीसी के चुनाव जल्द करवाने की मांग की। बैठक के बाद सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा से लेकर कमेटी चौक तक शांतिपूर्वक मार्च किया और तहसीलदार को गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा।
बुधवार सुबह गुरुद्वारा नीम सब में साहब सिंह संधू की अगवाई में हुई बैठक में सिख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी व मौजूदा सरकार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा करने के आरोप लगाए। अमरजीत मोहडी अंबाला ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द वोट बनवाकर जल्द चुनाव करवाएं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ऐसे सदस्य व प्रधान बने हुए हैं। जो शराब पीकर गृहमंत्री के साथ डांस करते हैं। बीजेपी और आरएसएस हमारे गुरु घरों पर कब्जा करना चाहती है, क्योंकि किसान आंदोलन के दौरान गुरुद्वारों के माध्यम से ही आंदोलन मजबूत हुआ था।
इस कारण सरकार गुरुद्वारों को कमजोर करना चाहती है ताकि आइंदा इस तरह के आंदोलन को मदद न पहुंचने पाए। सरकार ने गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए जो कमेटी बनाई है उसमें बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग शामिल किए गए हैं। जिन्हें गुरु घरों की मर्यादा का कोई ज्ञान ही नहीं है। कमेटी में शामिल किए गए लोग मुख्यमंत्री के पैर छूते हैं। सिख अब अपनी मांगों को लेकर 17 सितंबर को जींद में इकट्ठा होंगे और उसके बाद यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला में इसी प्रकार बैठक कर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद बैठक में शामिल सिख नेता गुरुद्वारा से शांतिपूर्वक मार्च करते हुए कमेटी चौक पहुंचे और तहसीलदार अनिल बिढान को गृह मंत्री अमित शाह के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।






