देश

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम काे लेकर एयरपोर्ट तथा होटल रेडिसन ब्लू नो फ्लाइंग जोन घोषित

Listen to this article

रांची । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।

इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। वे साहिबगंज जिले से ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में तीन बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button