उत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

उफनाती नदी बनी जानलेवा रास्ता!

पुलिया पर बह रहा पानी, कांवड़ यात्री जान जोखिम में डाल कर रहे पार

उफनाती नदी बनी जानलेवा रास्ता!

पुलिया पर बह रहा पानी, कांवड़ यात्री जान जोखिम में डाल कर रहे पार

दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, फिर भी नहीं जागे जिम्मेदार

जन एक्सप्रेस चित्रकूट, मानिकपुर: सरैया-हनुआ-कौबरा संपर्क मार्ग पर स्थित हनुआ गांव की पुलिया इन दिनों तेज बहाव वाली नदी में डूबी हुई है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। बावजूद इसके, बाबा धाम से कांवड़ यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। यह नजारा किसी हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या दशकों पुरानी है, और हर बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है। ग्रामीण लगातार एक पक्के पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। बरसात के दिनों में दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है, जिससे बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि नदी का बहाव बेहद तेज है और कोई भी छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे सड़क से लेकर सचिवालय तक आंदोलन करेंगे। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से जनता का भरोसा डगमगाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button