मनोरंजन

500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी सनी देओल की फिल्म!

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार है. फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. जहां फिल्म ने 22वें दिन 5.20 करोड़ रुपए का कारोबार किया था वहीं अब एक बार फिर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी आई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने 22वें दिन 6 करोड़ का कारोबार किया है और इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 493.65 करोड़ हो गए हैं. अपनी अब तक की टोटल कमाई के साथ सनी देओल की फिल्म अब 500 करोड़ के बजट में शामिल होने के बेहद करीब हो गई हैं.

‘ड्रीम गर्ल 2’ के बराबर रहा कलेक्शन
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह फिल्म ने कुल 63.35 करोड़ कमाए थे जो कि पहले के हफ्तों से बेहद कम था. दरअसल पिछले हफ्ते (25 अगस्त, शुक्रवार) को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज हुई थी जिसका ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर असर देखने को मिला. उसके बाद से दोनों फिल्मों की कमाई के बीच उतार-चढ़ाव देखना को मिला, वहीं इस शनिवार दोनों ही फिल्मों ने 6-6 करोड़ का बराबर कलेक्शन किया.

जीते और मुस्कान की जोड़ी ने जीता दिल
‘गदर 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. तारा सिंह और सकीना के अलावा अब दर्शकों को जीते और मुस्कान की जोड़ी अब लोगों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

सनी देओल ने मनाई ‘गदर 2’ की ग्रैंड पार्टी
अपनी फिल्म की शानदार सक्सेस और इसे 500 करोड़ के क्लब के नजदीक देख हाल ही में सनी देओल ने ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी भी अरेंज की. इस पार्टी में न सिर्फ उनके फैमिली बल्कि बॉलीवड जगत के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की. सलमान खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन, फरदीन खान, सारा अली खान जैसे स्टार्स ने महफिल में शिरकत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button