अपराधउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

अपराधियों में नहीं नजर आ रहा सदर कोतवाली पुलिस का भौकाल

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: अपराधियों में नहीं दिख रहा सदर कोतवाली पुलिस का भौकाल। इसकी ताजा मिसाल उस वख्त देखने को मिली, जब नगर के कालपी चौराहा में रहने वाले जिला अदालत के कर्मचारी राहुल रावत का सूना घर पाकर चोरों ने बेखौफ होकर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। जबकि हैरान करने की बात तो ये है कि, चोरों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोर नगदी सहित घर का सामान लेकर मौके से फरार हो गये। हालांकि कोतवाली पुलिस तेजी दिखाते हुये मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू करदी है, वही वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को दबोचने के साथ ही, घटना के जल्द खुलासे को लेकर पुलिस तत्परता से आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

जबकि हमीरपुर पुलिस ने बताया कि हमीरपुर के मंजूपुर कालपी चौराहा निवासी राहुल रावत पुत्र केदारनाथ रावतने कोतवाली सदर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह दस बजे वो अपनी ड्यूटी पर चला गया था, और दोपहर करीब बारह बजे जब वो घर वापस आया, तो देखा, कि घर का ताला टूटा हुआ है, जब उसने घर के अन्दर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था,वही आलमारी में रखे ढाई हजार रुपये चोर उड़ाकर ले गये थे। जबकि सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के मुताबिक अज्ञात चोरों के खिलाफ मु0अ0सं0 183 / 25 धारा 305 (ए) BNS के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने के साथ ही आसपास के जिम्मेदार लोगों की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button