देश

मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

Listen to this article

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने आभार जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने देवनानी को बताया कि राजस्थान की कल्याणकारी राज्य सरकार द्वारा संस्था के लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड रुपये अनुदान दिये जाने की घोषणा की है। संगठन ने इसके लिए अध्यक्ष देवनानी और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभावी संगठन है। युवा पीढी में राष्ट्र प्रथम की भावना व उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संगठन को निरन्तर कार्य करना होगा। संगठन युवा पीढी में नैतिक मूल्यों, स्वावलम्बन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन करें। युवाओं के विकास के लिए स्काउट गाइड को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बताते हुए कहा कि युवा पीढी में संस्कार निर्माण के लिए संगठन को कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें। सभी मिल-जुलकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक सचिव समन्वयक विजय दाधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button