उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

सासनी में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

जन एक्स्प्रेस/हाथरस: सासनी कस्बे के गांधी चौक स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दुकान के अंदर से तेज धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें इतनी भयावह हो गईं कि पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये की कीमत का मेडिकल सामान, दवाइयां, फ्रिज और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button