उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद को मिशन शक्ति केंद्र ने सुलझाया

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना पर सोमवार को एक दंपत्ति के बीच चल रहे आपसी विवाद का पटाक्षेप हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन निवासी आवेदिका रूपा पत्नी चंद्रभान ने अपने पति चंद्रभान के खिलाफ गाली-गलौज करने और प्रताड़ित करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले की जांच के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया।

केंद्र पर महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी द्वारा पति-पत्नी की बातों को विस्तार से सुना गया और उन्हें परिवार के महत्व को समझाते हुए काउंसलिंग की गई।

सुलह-समझौते के प्रयासों के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए और उनके बीच समझौता संपन्न कराया गया। मिशन शक्ति केंद्र की पहल से एक टूटता हुआ परिवार फिर से एक हो गया।

महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा समझाने पर दोनो पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button