देश

बाबूलाल मरांडी ने जामताड़ा में कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात

जामताड़ा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को जामताड़ा पहुंचे। उन्होंने जामताड़ा सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं संग पीएम के मन की बात सुनी। मरांडी ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों की भावना से जुड़ते हैं। सभी क्षेत्रों में लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं और जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 24 घंटे देश की सेवा और जनता की सेवा में लगे रहते हैं। विदेशों में रहकर भी देश के लोगों के लिए काम करते हैं। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर चर्चा की और देश लौटकर सबसे पहले इसरो के वैज्ञानिकों के पास गए और उनका हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button