वायरल

बैंकों ने ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत तक बढ़ाईं

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई वित्तीय संस्थानों ने रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दी।

आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने शुक्रवार को ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा दी। ब्याज दरों में वृद्धि से एचडीएफसी से आवास ऋण लेने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा दी है और यह एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।’’ इस वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है।

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उसने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो-सम्बद्ध उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है जो अब क्रमश: 8.55 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई है। यह वृद्धि शनिवार से प्रभाव में आएगी।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button