देश

न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा : अल्का लांबा

रायापुर । भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसकी शुरुआत मणिपुर से 14 जनवरी को हुई है, यह छत्तीसगढ़ से लगभग सात जिलों से होकर, 536 किमी की दूरी पांच दिन में तय करेगी। यात्रा में महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका होगी।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री ने प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास किया, कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ -युवा, भागीदारी, नारी, किसान एवं श्रमिक हैं और न्याय का हक मिलने तक का नारा लेकर यह यात्रा निरंतर चल रही है, क्योंकि इन पांच स्तंभों के साथ केंद्र सरकार ने केवल अन्याय किया है। 10 साल के बाद 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विधेयक पारित होने के बाद भी महिलाओं को न्याय नहीं मिला है, अन्यथा 2024 के चुनाव के बाद 180 बहनें संसद के भीतर होती।

38 दलों के एनडीए गठबंधन में केवल तानाशाही चल रही है, ना कोई संवाद है, ना कोई बैठक है केवल ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना है। प्रधानमंत्री और एनडीए यह नहीं बताते की महाराष्ट्र में किस तरीके से उनकी सीटों का बंटवारा होगा, हरियाणा में किस तरीके से सीटों का बंटवारा होगा, पंजाब में अकाली दल के साथ क्या होगा और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ क्या होगा। जहां तक इंडिया एलाइंस की बात है, जिन राज्यों में और दलों से, चर्चायें हो चुकी है वहां जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button