LucknowPoliticsUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य खबरें

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना समेत कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल रहे। आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई।

कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को स्वीकृति दी गई है।

इन छात्राओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विश्वविद्यालयों, संबद्ध महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित कॉलेजों की स्नातक (Graduation) सत्र 2025-26 की टॉप-5 मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा जिन छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होगी, उनके लिए सरकार वाहन का रजिस्ट्रेशन शुल्क, बीमा प्रीमियम तथा स्कूटी वितरण के समय 5 लीटर पेट्रोल भी उपलब्ध कराएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूटियों की खरीद GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिससे खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

दिव्यांग और शहीद परिवार की बेटियों को भी मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि दिव्यांगजन, निराश्रित छात्राओं तथा शहीद परिवारों की बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इन श्रेणियों की छात्राओं के लिए मेरिट की अनिवार्यता नहीं होगी

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

कैबिनेट ने महिला छात्रावासों के विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और दो नए एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा मामला, नीट परीक्षा, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकार ने भी सभी मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button